Breaking News

पशु लोक बैराज एवं आईडीपीएल कैनाल गेट से सिटी गेट तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनने जा रही सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकार का आभार व्यक्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पशु लोक बैराज एवं आईडीपीएल कैनाल गेट से सिटी गेट तक लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनने जा रही सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इसके पूर्ण होने से क्षेत्रीय जनता, श्रद्धालु एवं पर्यटकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और यातायात व्यवस्था भी सुगम एवं सुरक्षित बनेगी।

उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास कार्यों को गति मिल रही है। यह स्वीकृति भी उसी विकासशील सोच का परिणाम है, जिससे आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति को इसी प्रकार बनाए रखा जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

अंत में डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जनहित में प्रतिबद्ध है और विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *