Breaking News

जनपद नैनीताल, भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद नैनीताल / आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से प्रातः 08:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भवाली-हल्द्वानी रोड पर गेठिया के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल 08:45 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वेन्यू कार (वाहन संख्या: UP 78 HJ 4936) सड़क से लगभग 60-70 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। वाहन में कुल 04 व्यक्ति सवार थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया, जिसमें घायलों अतुल दुबे (उम्र 26 वर्ष, निवासी उन्नाव) एवं श्याम (उम्र 32 वर्ष, निवासी पीताम्बर नगर) को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा तत्पश्चात उन्हें नजदीकी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया।

दुर्घटना में अंकित चौधरी एवं अभिराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *