SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशों पर चल रहे सघन चैकिंग अभियान का असर
www.shrimannews.in
March 21, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
थाना पथरी / क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने तथा त्यौहारों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाने/ संदिग्धों की जाँच पड़ताल करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 20.03.2026 की रात्रि में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
बादशाहपुर के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 02 अदद देशी तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
मोटरसाइकल (HR02AC7618) के संबंध में गहनता से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन जिला यमुनानगर (हरियाणा) के कोतवाली सिटी क्षेत्र से चोरी किया गया था, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 855/24 धारा 303 BNS पंजीकृत है।
पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि दोनों आरोपी क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
अवैध असलाह बरामद होने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर मु0अ0सं0 113/26 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. विशाल पुत्र सुभाष, निवासी भट्टीपुर, थाना पथरी, हरिद्वार (उम्र 25 वर्ष)
2. अभिषेक पुत्र जीतेन्द्र, निवासी मुंडाखेड़ा कला, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष)
*बरामदगी का विवरण*
1. 01 चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
(मु0अ0सं0 855/2024 थाना सिटी नगर, जिला यमुनानगर हरियाणा)
2. 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (अभिषेक से बरामद)
3. 01 अदद तमंचा .32 बोर मय 01 जिंदा कारतूस (विशाल से बरामद)
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 विपिन कुमार, प्रभारी चौकी फेरुपुर
2. उ0नि0 महेंद्र पुंडीर
3. का0 मुकेश चौहान
4. का0 दीपक चौधरी
5. का0 जयपाल चौहान