Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैम्प कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैम्प कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की।

बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी समय संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका सर्वोपरि है। पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनकी भागीदारी एवं सशक्तिकरण के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमें चुनावों में सफलता दिलाती है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त करें, जनसंपर्क अभियान को गति दें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान हेतु तत्परता से कार्य करे।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चन्दरमोहन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, महामंत्री सत्यपाल राणा, निखिल बर्थवाल, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

योग, वेदान्त और आत्मचिंतन की यात्रा पर परमार्थ निकेतन में जुटे साधक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / हिमालय की दिव्य गोद, मां गंगा के पावन तट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *