Breaking News

सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार ने वरिष्ठ पत्रकार नरेश वर्मा को श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान से किया सम्मानित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार कनखल स्थित वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेश वर्मा जी के आवास पर पहुंच कर सिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने सराहनीय पत्रकारिता तथा पत्रकारिता जगत को दिये लंबे समय के लिए उनके अनुभव के लिए उन्हें सम्मानित किया गया तथा श्रेष्ठ पत्रकार सम्मान प्रदान किया गया इस अवसर पर उनके तजुर्बे तथा लंबे अनुभव का लाभ साझा करने के उद्देश्य से सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार ने उन्हें सिटी प्रेस क्लब ट्र हरिद्वार का उपाध्यक्ष नियुक्त किया इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेश वर्मा ने कहा एकता में बहुत बल है सिटी प्रेस क्लब संगठित तथा एकता के सूत्र में बंध कर रहने वाले प्रबुद्ध पत्रकारों की संस्था है जो समय-समय पर आम जनमानस की समस्या उठाकर उन्हें निस्तारित करते हैं इस अवसर पर बोलते हुए सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहां बुजुर्ग हमारी रीढ होते है उनके तजुर्बे को सिखाना और उनसे अच्छी सीख लेना हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य का विषय है इस अवसर पर संगठन ने शक्ति दिखाते हुए कार्यक्रम बैठकों में वार्निंग के बाद भी लगातार दो बैठकों से अनुपस्थित चल रहे सहायक कोषाध्यक्ष को तीन माह के लिए संगठन से पृथक कर दिया इस सम्मान कार्यक्रम में महामंत्री श्री कमल अग्रवाल मुख्य सचिव सागर उपाध्यक्ष राजू भाई सचिव अमर सचिव प्रमोद कुमार उपसचिव पुस्तकालय राजीव राजू उर्फ दादू सचिन परवीन कश्यप अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद सचिव अजय वर्मा के अलावा श्री अश्वनी वर्मा के साथ-साथ कई अन्य लोग भी उपस्थितथे

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *