Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जनसुनवाई करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नित्य की भांति अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विकास से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।

डॉ. अग्रवाल ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनका दायित्व है।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समयबद्ध तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

जनसुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति विधायक की तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने बताया कि उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Check Also

वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के संयोजन में लगाए गए शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की।बीटी गंज (सुभाष गंज) स्थित जैन धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *