Breaking News

टैक्स बार एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार किया व्यक्त

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

ऋषिकेश :  ऋषिकेश में जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता समाज के बीच सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जब टैक्स बार एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।

बार एसोसिएशन को विधायक निधि से फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने पर सभी सदस्यों ने डॉ. अग्रवाल का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके दैनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल कुकरेती, संरक्षक श्री जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रशांत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अरुण गुप्ता, राजपाल अग्रवाल, महेश पांडे, कृष्णा सिलस्वाल, मुकेश राणा, मोहित अग्रवाल सहित अनेक अधिवक्ता साथी उपस्थित रहे।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उनके हितों एवं सुविधाओं का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता है।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *