Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने ऋषिकेश का नाम रोशन किया है एंव यह सफलता उनके परिश्रम, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी शॉल ओढ़ाकर, पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को सराहते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में परिवार का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में वैदिक गुप्ता (99.2%), अनिकेत अवस्थी (99%), अक्षत अग्रवाल (98.4%), तनिष्का नेगी (95.6%), राशि बिष्ट (94.8%) एवं रवीना पवार (94%) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे और उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Check Also

योग, वेदान्त और आत्मचिंतन की यात्रा पर परमार्थ निकेतन में जुटे साधक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / हिमालय की दिव्य गोद, मां गंगा के पावन तट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *