Breaking News

चौथी बार नगर अध्यक्ष बने यशवंत सैनी, कांग्रेस ने जारी की नई सूची

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार / प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नई सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी की गई है, जिसमें संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी सूची के अनुसार ज्वालापुर निवासी यशवंत सैनी को ज्वालापुर नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि यशवंत सैनी को चौथी बार नगर अध्यक्ष बनाया गया है, जो उनके संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

नियुक्ति के बाद यशवंत सैनी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।

इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *