Breaking News

गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या से स्कूल किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  / गायत्री बनमाला मण्डल की शिवमूर्ति एवं विकास कालोनी स्थित बाल संस्कारशाला के 40 विद्यार्थियों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्था मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने उन्हें स्कूल किट प्रदान की। इस किट में कॉपियाँ, पुस्तकें, कलम, गायत्री महामंत्र लेखन पुस्तिका तथा स्कूल बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल थी।

उल्लेखनीय है कि गायत्री बनमाला मण्डल द्वारा संचालित बाल संस्कारशाला में बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए नियमित रूप से विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों का भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। यह संस्कारशाला श्रीमती कावेरी बाली एवं श्रीमती प्रीति भाटिया के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हो रही है।

इस अवसर पर श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि बालकों को शिक्षा के साथ संस्कार देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में समाज की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। विद्यालयीन सामग्री प्रदान करना केवल सहयोग नहीं, बल्कि उनके सपनों को संबल देने का एक छोटा प्रयास है।

कार्यक्रम में शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कदम बताया।

Check Also

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला के नेतृत्व में अनेक ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *