भगवान श्री राम केवल एक देवता नहीं बल्कि सत्य मर्यादा करुणा और धर्म का साक्षात स्वरूप है महामंडलेश्वर प्रभु दास महाराज
www.shrimannews.in
April 19, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार (ठाकुर मनोज मनोजानंद )हरिद्वार के पावन हरिपुर क्षेत्र की गली नंबर 4 में स्थित संत महापुरुषों की तपोभूमि किशोरी धाम आश्रम आज भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया, जब यहाँ एक दिव्य एवं भव्य संत भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। महामंडलेश्वर प्रातः स्मरणीय प्रभु दास जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में यह आयोजन मानो एक आध्यात्मिक उत्सव में परिवर्तित हो गया, जहाँ हर ओर भक्ति की सरिता बहती दिखाई दी और श्रद्धालुओं के हृदय राममय हो उठे।इस पावन अवसर पर महामंडलेश्वर श्री प्रभु दास जी महाराज ने अपने अमृतमयी वचनों से भगवान श्रीराम की अनंत महिमा का ऐसा मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया कि उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। उन्होंने अपने उपदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम केवल एक देवता नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा, करुणा और धर्म के साक्षात स्वरूप हैं, जिनके आदर्शों को आत्मसात कर मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। उनके प्रत्येक शब्द ने श्रद्धालुओं के अंतर्मन को स्पर्श किया और भक्ति की ज्योति को और प्रज्वलित कर दिया।
वहीं परम पूज्य बाबा दास जी महाराज, हैदराबाद ने अपने मधुर, भावपूर्ण राम भजनों से पूरे वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके स्वर में ऐसी दिव्यता और माधुर्य था कि हर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर प्रभु स्मरण में लीन हो गया। भजनों के बीच उनके विचारों ने भक्तों के हृदय में प्रेम, समर्पण और आस्था का संचार किया।भंडारे में उपस्थित संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण कर इस पुण्य अवसर का लाभ प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, सेवा और सद्भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंत में शांति पाठ और समस्त मानव जाति के कल्याण की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, परंतु वहाँ व्याप्त आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रभु भक्ति की अनुभूति हर हृदय में लंबे समय तक बनी रहेगी। इस अवसर पर बाबा हठ योगी जी महाराज स्वामी सरयुग दास त्यागी बाबा दास महाराज महंत शांति प्रकाश महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत राघवेंद्र दास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज