Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में नित्य की भांति क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को विधायक के समक्ष रखा।

डॉ. अग्रवाल ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्तालाप किया तथा समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, दीपक नौटियाल, प्रज्ञा जोशी, धर्मेंद्र ग्वाड़ी, रामेश्वर लाखेड़ा, शुभम लाखेड़ा, निवेदिता सरकार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता की सेवा एवं उनकी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *