Breaking News

ऋषिकेश पब्लिक स्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले छात्र राघव चोपड़ा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश पब्लिक स्कूल (RPS) ICSE बोर्ड में कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले गंगा नगर, ऋषिकेश निवासी राजन चोपड़ा के सुपुत्र मेधावी छात्र राघव चोपड़ा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर आवास पर पहुंचकर राघव चोपड़ा को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान राघव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इस मौके पर विवेक भल्ला, देवेंद्र नेगी, राजेंद्र त्यागी, एकांत गोयल, प्रवीन रावत, अनिल जायसवाल, राजीव सियाल, संध्या बिष्ट एवं अतुल पुंज मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *