Breaking News

नगर निगम हरिद्वार की सख्त कार्रवाई ओवरलोडिंग करते पाए गए 02 कूड़ा वाहनों पर ₹20,000 की पेनल्टी, कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / नगर निगम हरिद्वार द्वारा शहर में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की निगरानी के दौरान सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 15 मई 2026 को क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिकारियों की संज्ञान में यह तथ्य आया कि नगर निगम की अनुबंधित एजेंसी K L मदान द्वारा संचालित 02 कूड़ा वाहनों को निर्धारित क्षमता से अधिक भार (ओवरलोडिंग) के साथ प्रयोग में लाया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों वाहन अत्यधिक मात्रा में कूड़ा लेकर संचालित हो रहे थे, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं स्वच्छता संचालन प्रभावित होने की आशंका थी। नगर निगम अधिकारियों ने इसे अनुबंध शर्तों का उल्लंघन एवं गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।

इसी क्रम में संबंधित एजेंसी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा ₹20,000 की आर्थिक दंडात्मक कार्रवाई (पेनल्टी) अधिरोपित की गई।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों की अनदेखी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में पुनः इस प्रकार की शिकायत या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध और कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नगर निगम द्वारा सभी अनुबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि कूड़ा संग्रहण एवं परिवहन कार्य निर्धारित मानकों, सुरक्षा नियमों एवं अनुबंध की शर्तों के अनुरूप ही सुनिश्चित किया जाए, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुचारु एवं प्रभावी बनी रहे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *