Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए ग्राम सभा के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक मे आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण घोषणा की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए श्यामपुर मंडल के भट्टोवाला एवं गुमानीवाला ग्राम सभा के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक मे आंतरिक मार्गों के निर्माण हेतु महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में विधायक निधि से लगभग 29 लाख रुपये देने की घोषणा की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इन मार्गों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, रविंद्र रमोला, जितेंद्र नेगी, गणेश राणा, ओम बहादुर, पंकज भट्ट, राज कोठारी, विपिन बिजलवान, अमन नेगी, उदय वर्मा, आर.के. शर्मा, सुप्रिया शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

भीषण बाढ़ से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : इस वर्ष देश भर में भयंकर वर्षा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *