Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर क्षेत्र की खदरी ग्राम सभा में बोक्सा जनजाति के एक परिवार के घर में लगी भीषण आग से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश, श्यामपुर  / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर क्षेत्र की खदरी ग्राम सभा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप हाल ही में बोक्सा जनजाति के एक परिवार के घर में लगी भीषण आग से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की। इस दुखद घटना में परिवार को भारी क्षति हुई एंव परिवार के सदस्य मंगत सिंह की मृत्यु हो गयी जिस पर डॉ. अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने एसडीम को उचित मुआवजा देने को कहा।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने आग की घटना में मंगत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे और पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है।

डॉ. अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे पीड़ित परिवार को इस संकट से उबरने में सहायता मिल सके।

Check Also

भीषण बाढ़ से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : इस वर्ष देश भर में भयंकर वर्षा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *