Breaking News

ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

थाना कनखल / पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस लगातार शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध सघन अभियान चला रही है।

क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट एवं असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

दिनांक 04.05.2026 को वादी प्रणव शर्मा निवासी कनखल द्वारा अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 152/26 अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

घटना रॉयल हट, जगजीतपुर में हुई थी, जिसमें वादी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए दिनांक 17.05.2026 को एक और आरोपी के धर दबोचा किया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी।

*नाम पता आरोपित* सोनू पाल पुत्र अशोक पाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर, हाल निवासी कुम्हारगढ़ा, थाना कनखल हरिद्वार

*पुलिस टीम*

1. व0उ0नि0 अनुज सिंह

2. ⁠उ0नि0 गंभीर सिंह तोमर

3. ⁠हे0का0 जितेन्द्र शाह

4. ⁠का0 सतेन्द्र रावत

5. ⁠का0 उमेद सिंह

6. ⁠का0 रधुबीर रावत

Check Also

योग, वेदान्त और आत्मचिंतन की यात्रा पर परमार्थ निकेतन में जुटे साधक

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश / हिमालय की दिव्य गोद, मां गंगा के पावन तट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *