Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश क्षेत्र के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को किया सम्मानित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश: जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश का नाम खेल के क्षेत्र में गौरवान्वित करने वाले अंकुर गुप्ता (उत्तराखंड राज्य अंडर-17 बालक हॉकी टीम के कप्तान, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं) एवं मुस्कान जीनवाल (पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी, वर्ष 2025 में नेशनल गोल्ड मेडल विजेता) को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व वायुसेना अधिकारी श्री देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, खेल प्रशिक्षक श्री ओम प्रकाश गुप्ता एवं श्री नीरज जीनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *