Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश पहुंचे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर बापूग्राम वन भूमि प्रकरण को प्रमुखता से उठाया और इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बापूग्राम क्षेत्र के निवासी लंबे समय से वन भूमि से जुड़े प्रकरण के कारण विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिससे आमजन में असमंजस एवं चिंता का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने इस विषय का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कैबिनेट मे लाने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों—विशेषकर सड़क, आधारभूत संरचना एवं जनसुविधाओं—के लिए मिल रहे सहयोग को निरंतर जारी रखने का अनुरोध भी किया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बापूग्राम प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस विषय में आवश्यक कार्यवाही करेगी। उन्होंने डॉ. अग्रवाल द्वारा क्षेत्र की जनता के हित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऋषिकेश के विकास हेतु सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सकारात्मक सहयोग से बापूग्राम सहित पूरे ऋषिकेश क्षेत्र की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *