Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव पर सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, डोईवाला : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कालू वाला स्थित पावन कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव पर सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा कालू सिद्ध के दिव्य दर्शन किए तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ऐसे धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। सुंदरकांड का पाठ जहां एक ओर हमें आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और एकता का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

डॉ. अग्रवाल ने आयोजन समिति एवं सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से आयोजित ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा कालू सिद्ध की कृपा से क्षेत्र एवं प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहा है और आगे भी विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने बाबा कालू सिद्ध से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *