Breaking News

नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज  दीप प्रज्वलित कर शंकर आश्रम मार्ग पर नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर दुकान स्वामी सचिन गुप्ता और वंश गुप्ता ने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आशीर्वाद देते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि नैनिश्क प्रतिष्ठान सत्य, निष्ठा और विश्वास के साथ उन्नति करेगा।

ग्राहकों के साथ आत्मीयता, आदर भाव और विश्वास ही प्रसिद्धि का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर में आंखें महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं, आंखों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। दुनिया के रंगों को आंखें ही दिखाती हैं। अच्छे क्वालिटी के चश्मे ग्राहकों की आंखों को सुरक्षा प्रदान करेंगे।

दुकान स्वामी सचिन  और वंश गुप्ता ने बताया कि प्रतिष्ठान पर आधुनिक जांच सुविधा के साथ किफायती दामों पर ग्राहकों को उच्च क्वालिटी के चश्मे उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चश्मों के लेंस पर विशेष फोकस रहेगा साथ ही यहां अपने खुद के ब्रांड के साथ अन्य उच्च क्वालिटी के ब्रांड भी मिलेंगे। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं मित्रगण उपस्थित रहे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *