जब-जब संसार में धर्म की हानि होती है और पाप व अत्याचार बढ़ता है,तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान लेते हैं अवतार : कथा व्यास पं. मिथिलेश नंदन कौशिक
www.shrimannews.in
June 25, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार स्थित श्री बंसी वाले बाबा अन्नपूर्णा आश्रम में पंजाब के मित्तल परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य आयोजन
व्यास पीठ पर विराजमान पं. मिथिलेश नंदन कौशिक जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा अमृत का रसपान किया
कथा में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित होकर धर्म और भक्ति का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 23 जून से 29 जून 2026 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह जारी रहेगा बाबा बंसी वाले अन्नपूर्णा आश्रम शिव नगर भूपतवाला में श्री रोशन मित्तल जी जो की कोटकपूरा पंजाब से पधारे हैं जो इस कथा के मुख्य यजमान भी है
उन्होंने कहा कि उनकी प्रबल इच्छा थी कि वह हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी मां गंगा के पावन तट पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराये और बांके बिहारी और बाबा बंसी वाले की कृपा से उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है उन्होंने आश्रम की भी व्यवस्था और प्रबंध समिति की भी बहुत ही सराहना की
उन्होंने बताया कि आश्रम में प्रत्येक व्यवस्था सुचारू रूप से हो जाती है चाहे वह यात्री के खाने की हो,रहने की हो या कथा संबंधी व्यवस्था हो। श्रीमद् भागवत कथा में आए पंजाब से सभी भक्तों का उन्होंने धन्यवाद किया
इस अवसर पर मित्तल परिवार उनके सगे संबंधी एवं मुख्य यजमान श्रीमती सरिता मित्तल एवं श्री रोशन मित्तल एवं समस्त मित्तल परिवार ,राकेश गर्ग, दर्शन गोयल, करण गोयल, विजय बंसल, लालचंद गोयल, मुकेश बंसल, जितेंद्र गर्ग ,दीपक जैन, साहिल मित्तल ,राजेंद्र मित्तल जो की फिरोजपुर से है ,कृष्ण मुरारी मित्तल जो कोरटकपूरा से है राजन मित्तल (स्वर्गीय श्री मोहिंदर कुमार मित्तल) जो कि बठिंडा से है एवं मनु मित्तल ,आशीष मित्तल, प्रवेश मित्तल ,छवि मित्तल आदि इस अवसर पर मौजूद रहे।