Breaking News

श्री राधा मोहन कुंज आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। हरिपुर कला स्थित श्री राधा मोहन कुंज आश्रम में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन जारी है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं श्रीमद्भागवत महापुराण के अमृतमय प्रसंगों का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन एवं जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

कथावाचक द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, सत्संग एवं मानव जीवन के आदर्श मूल्यों का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जा रहा है। कथा के समापन पर प्रतिदिन आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *