Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय पार्षदों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा आभार व्यक्त किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : गत दिवस उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के उपरांत ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय में क्षेत्रीय पार्षदों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कैबिनेट द्वारा इस जटिल विषय के समाधान हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही इसकी एक समिति बने जो शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें ताकि इस विषय का समाधान निकाला जा सके।

इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र रमोला ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल प्रारंभ से ही बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मंचों पर इस विषय को प्रमुखता से उठाया और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया।

पार्षद हर्षवर्धन रावत (पिंटू) ने कहा कि डॉ. अग्रवाल ने इस मुद्दे को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव के समक्ष भी इस विषय को बार-बार प्रमुखता से रखा, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही इस प्रकरण में निर्णय बापू ग्राम की जनता के पक्ष में आएगा साथ ही लोगों से आह्वान किया की सच्चाई जनता को बताई जानी चाहिए।

वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने डॉ अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए विधायक जी हमेशा तैयार रहते हैं।

पार्षद राजेश कोठियाल ने डॉ. अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय जनता की पीड़ा को समझा और इस मुद्दे को लगातार मजबूती से उठाते रहे, जिससे आज समाधान की दिशा में ठोस पहल संभव हो सकी है। पार्षद मुस्कान ने भी डॉक्टर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

पार्षद दिनेश रावत ने कहा कि डॉक्टर अग्रवाल के नेतृत्व में हम अनेकों बार मुख्यमंत्री से मिले जिसका परिणाम अब दिख रहा है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने इस प्रकरण में किए गए कार्यों का सिलसिले बार ब्यौरा रखते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहां की जब-जब मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई तब तब उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाया जिसके लिए मैं जनता की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं साथ ही डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस क्षेत्र को नगर निगम में मिलना हो या वर्तमान की समस्या हो इसके लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं एंव विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण के स्थायी समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, सुमन रावत, पूनम डोभाल, मुन्नी राजपूत, अभिनव पाल, अमनदीप नेगी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी द्वारा किया गया।

Check Also

श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हो रहा है आयोजित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार: हरिपुर कला स्थित श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *