जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
www.shrimannews.in
July 13, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
जनपद हरिद्वार / हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष श्री तीर्थपाल रवि ने आदरणीय महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को सौंपा ज्ञापन
जिसमें मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम हत्याकांड में न्याय न मिलने पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे दलित समाज के लोगों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज, SC/ST एक्ट का उल्लंघन, झूठे मुकदमे व SSP मेरठ श्री अविनाश पांडेय को बर्खास्त करने के संबंध में दिया गया
दिनांक 8 जुलाई 2026 को मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम की हत्या ,बलात्कार और अपहरण के मामले में न्याय न मिलने के विरोध में दलित समाज द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय मेरठ गेट के बाहर सड़क पर शांतिपूर्ण घरना किया जा रहा था।
बताया गया कि धरना स्थल पर गेट बंद कर दिया गया इसके कारण समाज के लोग सड़क पर बैठकर अपनी मांग रखने की बात शांतिपूर्वक कर रहे थे इसी बीच मेरठ के एस एस पी श्री अविनाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों ,महिलाओं व बेटियों पर बर्बरता से लाठी चार्ज किया गया महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।
न्याय की मांग उठाने वाले निर्दोष दलित समाज के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया ।यह करतय अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 का सीधा उल्लंघन है ।इससे समाज में भारी रोषऔर आक्रोश है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अनुरोध किया गया कि एस एस पी मेरठ श्री अविनाश पांडेय के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए और ललिता गौतम हत्याकांड की सीबीआई जांच की जाए।
घायल प्रदर्शनकारियों को सरकारी खर्च पर उचित इलाज व मुआवजा किया जाए ।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री प्रियव्रत , वी पी सिंह ताजिया, नेत्रपाल सिंह अक्षय नागपाल ,सतपाल शास्त्री, आदेश प्रधान ,प्रवीण कुमार, अजय दास महाराज , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी शिवालिक नगर से महेश प्रताप सिंह राणा, आशीष पावर, सुभाष कुमार ,सी पी सिंह