Breaking News

शांतिकुंज के साधकों ने मनसा देवी परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  / गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से सोमवार को प्रसिद्ध माँ मनसा देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में शांतिकुंज के 200 से अधिक साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गायत्री महामंत्र एवं प्रज्ञागीत के सामूहिक गान के बीच राजाजी नेशनल पार्क के सहयोगियों के साथ मंदिर परिसर और सीढ़ियों की सफाई की गई। साथ ही परिसर के विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं देववृक्षों के पौधे भी लगाए गए।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। साधकों ने बताया कि स्वच्छता केवल बाहरी वातावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के विचारों, संस्कारों और जीवनशैली से भी जुड़ी हुई है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास की स्वच्छता और हरियाली के प्रति जिम्मेदारी निभाएं, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

अभियान में जुटे स्वयंसेवकों को दिये अपने संदेश में संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि स्वच्छ और हरित भारत का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लेने के प्रेरित किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ, स्वच्छ और हराभरा वातावरण मिल सके।

 राजाजी नेशनल पार्क के प्रतिनिधियों ने गायत्री परिवार के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बताया।

Check Also

संत करुणामयी गुरु माँ का संत प्राकट्य दिवस,रुद्राभिषेक, चरण पादुका पूजन, संगीतमय सुंदरकांड का होगा भव्य आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : श्री सच्चा कृपा फाउंडेशन के तत्वावधान में परम पूज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *