Breaking News

समाज और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का आधार हैं व्यापारी-डा.विशाल गर्ग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए डा.विशाल गर्ग ने व्यापारी केवल व्यापार नहीं करता, बल्कि समाज और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था का आधार होता है।

व्यापारियों के परिश्रम से रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं, विकास की गति तेज होती है और समाज की समृद्धि सुनिश्चित होती है। इसलिए व्यापार मंडल की जिम्मेदारी केवल व्यापारिक समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, ताकि प्रत्येक व्यापारी स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करे।

विशाल गर्ग ने नवनियुक्त व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों से आग्रह किया कि संगठन की शक्ति को बनाए रखें। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। एकजुट व्यापार मंडल ही व्यापारियों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से शासन और प्रशासन तक पहुंचा सकता है।

इस अवसर पर खानपुर विधायक उमेश कुमार लकसर विधायक शहजाद अली, विशिष्ट अतिथी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, लकसर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार, , प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री योगेश भारद्वाज, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना और तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार एवं रोटरी क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में मेगा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार /उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *