Breaking News

26 जुलाई 2026 को शिवम एनक्लेव, ऋषिकेश रोड संगीत मय सुंदरकांड पाठ का होगा दिव्य-भव्य आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार  /तीर्थ नगरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित वैश्य युवा समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान में रविवार 26 जुलाई 2026 को शिवम एनक्लेव, ऋषिकेश रोड पर संगीत मय सुंदरकांड पाठ का दिव्य-भव्य आयोजन किया, जा रहा है ।

कार्यक्रम में कथा व्यास अजय यागनिक जी के श्रीमुख से सुंदरकांड की अमृतमयी वाणी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर देश-प्रदेश के कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम में कल श्री कलराज मिश्र जी, पूर्व राज्यपाल उत्तराखंडश्री नंद गोपाल नंदी जी, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकारश्री प्रेमचंद अग्रवाल जी, पूर्व स्पीकर एवं विधायक ऋषिकेशश्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद हरिद्वारश्री मयूर दीक्षित जी, जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वारडॉ. नरेश बंसल जी, राज्यसभा सांसद उत्तराखंड श्री मदन कौशिक जी, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकारश्री दीपक रावत जी, कमिश्नर कुमाऊँ मंडल तथा श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी, सांसद लोकसभासहित कई विशिष्ट अतिथियों के कार्यक्रम में भाग लेने की प्रबल संभावना है।

वैश्य युवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि समाज में एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी मजबूत करना है। कार्यक्रम में समिति के सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों की मुख्य उपस्थिति रही।

इस पावन अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री हरिशंकर गुप्ता, श्री सुरेश गुप्ता, श्री निशी गुप्ता, श्री श्रवण गुप्ता, मुकेश गोयल, त्रिलोक गुप्ता, आनंद गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, विजय बंसल, प्रदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता* आदि ने अपने विचार रखे।

अपने उद्बोधन में सभी ने दो-दो चार-चार लाइनों में वैश्य समाज की देश में अहम भूमिका और समाज निर्माण में योगदान को रेखांकित किया।

वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज केवल व्यापार का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और सेवा-भाव का प्रतीक है। शिक्षा, संस्कार और संस्कृति को आगे बढ़ाने में वैश्य समाज का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।” कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

भक्ति और समाज-सेवा के संगम वाले इस आयोजन ने हरिद्वार में एक नई मिसाल कायम की। संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता ने कहा वैश्य समाज, संपूर्ण समाज तथा देश कल्याण की भावना तथा देश उत्थान की सोच लेकर आगे बढ़ रहा है

इस अवसर पर मंत्री निशी गुप्ता ने कहा वैश्य समाज का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है वैश्य समाज के लोग, हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं यह भवन वैश्य समाज तथा, सर्व धर्म के लोगों को विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में सुख सुविधा के साथ सुलभ आनंदपूर्ण उन्हें व्यू उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वैश्य युवा समाज ने इस भवन का निर्माण कराया और देश समाज हित के लिए इसे समर्पित करते हुए सच्ची निष्ठा के साथ समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने के उद्देश्य से हम देश समाज के कल्याण हेतु संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर रहे हैं, ताकि वैश्य समाज, दिन प्रतिदिन अपने कदम उन्नति की तरफ बढ़ते हुए देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में अपना सहयोग निरंतर समाज तथा देश को करता रहे कल गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी, कार्यक्रम में रहेगी

Check Also

लव शर्मा के नामित पार्षद बनने पर समर्थकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : नगर निगम हरिद्वार में लव शर्मा को नामित पार्षद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *