Breaking News

खुशखबरी खुशखबरी : शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स हरिद्वार में नई ” BREZZA CAR’ लॉन्च : AGM Sales भूपेंद्र सिंह

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार :औद्योगिक क्षेत्र स्थित शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स शोरूम में मारुति सुजुकी की बहुप्रतीक्षित नई ‘ब्रेज़ा’ (Breeza) कार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। पहले दिन ही10 गााड़ियों की बुकिंग की गई

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार की मेयर श्रीमती किरण जैसल उपस्थित रहीं, जिन्होंने रिबन काटकर नई गाड़ी का अनावरण किया।

इस विशेष अवसर पर शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स के एजीएम सेल्स (AGM Sales) भूपेंद्र सिंह, अनिल कुमार और सेल्स मैनेजर जुझार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

मेयर किरण जैसल ने नई ब्रेज़ा के लुक और आधुनिक फीचर्स की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ने हमेशा से ग्राहकों की जरूरतों और बजट का ध्यान रखा है, और इस कार कि कीमत सात लाख चालीस हजार से शुरू होकर ग्यारह लाख चालीस हजार तक है और यह नई कार भी लोगों को बेहद पसंद आएगी।लॉन्चिंग के दौरान बुकिंग भी शुरू हो चुकी है शोरूम का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिन्होंने आए हुए अतिथियों और ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सेल्स टीम ने गाड़ी की बुकिंग और इसके माइलेज, सेफ्टी फीचर्स व एडवांस तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

कार की लॉन्चिंग को लेकर ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिला और पहले ही दिन कई लोगों ने गाड़ी की टेस्ट ड्राइव भी ली।

Check Also

उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *