Breaking News

शिवडेल स्कूल B H E L सेक्टर 1 में गुरु पूर्णिमा/ सावन के शुभ अवसर पर अत्यंत श्रद्धा उल्लास मनाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार /सावन मास के पावन अवसर पर शिवडेल स्कूल B H E l सेक्टर 1 में शिवडेल प्ले ग्रुप में सावन उत्सव अत्यंत श्रद्धा उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।

भारतीय संस्कृति से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता का सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगी कावड़ अपने नन्हें कंधों पर धारण कर मनोहरी कावड़ यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान पूरा विद्यालय परिसर हर हर महादेव एवं बम बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और वातावरण शिवमय हो गया।

बच्चों ने भगवान शिव माता पार्वती नदी एवं अन्य पौराणिक पत्रों के मनमोहक वेशभूषा धारण कर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां एवं नृत्य से अपनी प्रतिभा उत्साह एवं भक्ति भाव का सुंदर प्रदर्शन किया।

विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी महाराज ने अपने आशीर्वचन मैं कहा कि भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक मूल्य एवं नैतिक संस्कारों का बीजारोपण बाल्यावस्था से ही किया जाना चाहिए। ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन बच्चों में संस्कार अनुशासन आध्यात्मिक चेतना तथा अपनी सरमद संस्कृति विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि शिवडेल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों का विकास करना है। शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति नैतिक मूल्य एवं पारंपरिक विरासत से बच्चों को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन बच्चों केव्यक्तित्व विकास आत्मविश्वास तथा सांस्कृतिक जागरूकता को सुदृढ़ करते है।

Check Also

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड जनपद नैनीताल : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *