Breaking News

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री त्रिपुरा मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ, गुरु पूजा तथा विशाल भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हाईवे स्थित श्री त्रिपुरा मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ, गुरु पूजा तथा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के भजनों का रसास्वादन किया।सुंदरकांड पाठ के उपरांत गुरु पूजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरे समय भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर श्री त्रिपुरा मंदिर के महाराज स्वामी संत मुनि जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभाव से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता का आह्वान किया।

Check Also

हरिद्वार नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार  : शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *