खुशखबरी खुशखबरी : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन
www.shrimannews.in
July 28, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : कनखल जगजीतपुर क्षेत्र में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष श्री हरिहर पटनायक जी ने रिबन काटकर बैंक का उद्घाटन किया

नई शाखा के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ अपने निकट ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे वित्तीय समावेशन को और मजबूती मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में बैंक अधिकारियों व स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों तक सरल, सुरक्षित और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है।
नई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को बचत एवं चालू खाते, ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नई शाखा के उद्घाटन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।