Breaking News

नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार: रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

अल्मोड़ा/सोमेश्वर : अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धौलाघाट स्थित रामलीला मैदान में श्रम विभाग के ‘उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के तत्वावधान में किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 280 पंजीकृत पात्र लाभार्थियों—महिला श्रमिकों, पुरुषों और बच्चों को पोषण किट, स्वच्छता किट तथा शैक्षणिक सामग्री किट का वितरण किया गया।

श्रमिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश और प्रदेश के बुनियादी ढांचे तथा नवनिर्माण में हमारे श्रमिक भाइयों-बहनों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पसीना बहाकर विकास की नींव रखने वाले इन श्रमिकों के हितों की रक्षा करना हमारी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार श्रमिकों के हर सुख-दुख की सच्ची साथी है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ‘उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के लिए विवाह सहायता, प्रसूति सहायता, मृत्युोपरांत सहायता, छात्रवृत्ति, कौशल उन्नयन तथा श्रमिक स्वास्थ्य जैसी अनेक योजनाएं चला रही है। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाले अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी पात्र श्रमिक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया जाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिला श्रम अधिकारी आशा पुरोहित, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, विपिन पाठक, हरीश रौतेला, जगदीश आर्य, कैलाश गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, प्रीती जोशी आदि उपस्थित रहे।

Check Also

महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव पर लक्ष्य फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकुमार लोधी व जिला महामंत्री तीरथ प्रकाश लोधी ने किया लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक अमरपाल सिंह लोधी का भव्य स्वागत

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *