Breaking News

राज्य आंदोलन के जननायक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अतुलनीय योगदान देने वाले एवं राज्य आंदोलन के जननायक स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी ने पृथक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग, सरल व्यक्तित्व और पहाड़ के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रदेशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि बडोनी जी के सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, राजेंद्र बिजलवान, पी.एस. नौटियाल, एम.एस. रावत, शाश्वत नौटियाल, आदित्य नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव पर लक्ष्य फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकुमार लोधी व जिला महामंत्री तीरथ प्रकाश लोधी ने किया लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक अमरपाल सिंह लोधी का भव्य स्वागत

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *