Breaking News

खुशखबरी खुशखबरी : बहादराबाद बौंगला हरिद्वार में RYDEON Electronics Vehicles का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : रुड़की रोड स्थित बौंगला क्षेत्र में भाई अमित चौहान जी के नव प्रतिष्ठान RYDEON Electronics का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के उद्घाटन अवसर पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान जी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर नव प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नव प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर चौहान परिवार में उत्साह का माहौल रहा। उद्घाटन अवसर पर पहुंचे लोगों ने अमित चौहान को नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित प्रतिष्ठान शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने में सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर चौहान परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Check Also

महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा: रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड उत्तरकाशी : “सेवा का संकल्प” अभियान के तहत आगामी 25 सितम्बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *