तीसरे दिन भी श्री रणकेश्वर धाम में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर उमड़ी मरीजों की भीड़
www.shrimannews.in
September 22, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री रणकेश्वर धाम में महाराज के सानिध्य में आयोजित निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपचार के लिए पहुंचे। शिविर में बिना दवाई फिजियोथेरेपी के माध्यम से विभिन्न शारीरिक समस्याओं से राहत के लिए विशेषज्ञों द्वारा परामर्श एवं उपचार दिया जा रहा है।

शिविर में सर्वाइकल, कमर व घुटनों के दर्द, कंधे की समस्या, माइग्रेन, नसों से जुड़ी परेशानियों सहित अन्य शारीरिक समस्याओं के लिए फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है। डॉ. गुरदीप सिंह (डीपीटी फिजियो एक्सपर्ट), डॉ. रवि कुमार एवं डॉ. मन्जन कुमार मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार फिजियोथेरेपी में उचित व्यायाम एवं शारीरिक तकनीकों के माध्यम से शरीर की कार्यक्षमता और गतिशीलता में सुधार लाने में मदद मिल सकती है। वहीं आयुर्वेद में प्राकृतिक एवं जीवनशैली आधारित उपायों पर जोर दिया जाता है। दोनों पद्धतियों का उपयोग योग्य विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार किया जाना चाहिए। प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी आयु वर्ग के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की