Breaking News

गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ मंहत वेदनाथ जी महाराज द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार /कनखल : गुरु गोरक्ष नाथ मंदिर से पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ मंहत वेदनाथ जी महाराज द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ छड़ी यात्रा देखने के लिए आस्था का जनसैलाब जगह जगह देखने को मिला।

लोगो ने छड़ी यात्रा के दर्शन कर भगवान गुरु गोरक्ष नाथ के जयकारे लगाए पवित्र छड़ी यात्रा देखने के लिए बच्चे बड़े बुजुर्ग भी उपस्थित रहे छड़ी यात्रा भ्रमण कर शाम को मंदिर पहुंची मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

छड़ी यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर का वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय बना रहा।

Check Also

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हरिद्वार द्वारा हिन्दी माह के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हरिद्वार ने राजकीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *