Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता ने फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त पकिया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

रायवाला, ऋषिकेश :  हरिपुर कला में देर शाम ओपन जिम एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता ने फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि विधायक निधि से चार लाख रुपये की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण कराया गया है। पार्क के लोकार्पण के अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्क में खेल रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके साथ हवा मे गुब्बारे उड़ाए। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पहले झाड़ियां और गंदगी थी, वहां अब एक सुंदर और व्यवस्थित पार्क बनकर तैयार हो गया है। पार्क में बच्चों के खेलकूद के लिए आधुनिक झूले लगाए गए हैं। वहीं, वृद्धजनों एवं स्थानीय लोगों के लिए सुबह-शाम टहलने हेतु पथ मार्ग का निर्माण कराया गया है।

पार्क में स्थानीय लोगों के बैठने के लिए सुविधाजनक बेंच भी लगाई गई हैं तथा सुरक्षा एवं सुगमता को ध्यान में रखते हुए नया मुख्य द्वार स्थापित किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक स्थान की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, राहुल अग्रवाल, दीपमाला कंबोज, लक्ष्मी जुगलान, मोहित शर्मा, पूजा गाड़ी, मितिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

हरिद्वार कनखल में KING MOMO का भव्य शुभारंभ वेज, सोया और पनीर स्टफिंग के ताजे एवं फ्रोजन मोमोज के साथ स्नैक्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार ; न्यू विष्णु गार्डन, पीठ पुलिया जगजीतपुर, कनखल में किंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *