Breaking News

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह को मिली नई जिम्मेदारी,समर्थकों में खुशी की लहर,प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की :पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह को किसान आयोग की नई जिम्मेदारी मिलते ही उनके समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें मिली इस नहीं जिम्मेदारी के लिए बधाइयां दे रहे हैं।विदित हो कि सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के पूर्व जिला पंचायत चौधरी राजेंद्र सिंह को किसान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।जैसा कि पिछले लंबे दौर से से किसान आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर नियुक्ति का इंतजार था तो प्रदेश सरकार की ओर से चौधरी राजेंद्र सिंह को एक बार फिर इसकी कमान सौंपी गई है।यह उनकी दूसरी पारी है इससे पहले वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी किसान आयोग की कमान संभाल चुके हैं।चौधरी राजेंद्र सिंह का हरिद्वार जिले की राजनीति में बड़ा नाम है तथा वह किसान और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठिते रहे हैं,इसके अलावा वह हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पंचायत स्तर पर काम करने के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों से उनका सीधा जुड़ाव हो रहा है।किसान आयोग के अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही उनके रुडकी आवास पर शुभचिंतकों तथा समर्थकों कि बधाई देने का तांता लगा हुआ है।अब उनके सामने किसानों से जुड़े अहम मुद्दों के अलावा उचित गन्ना मूल्य,सिंचाई व्यवस्था,कृषि व अन्य किसान हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी,ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने किसानों से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने और आयोग की भूमिका को भी प्रभावी बनाने की भी जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी।चौधरी राजेंद्र सिंह की नियुक्ति को लेकर हरिद्वार की राजनीति के हिसाब से भी बड़ा अहम माना जा रहा है।वह जिले की पंचायत राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं तथा किसान आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व में भी कार्य कर चुके हैं,ऐसे में उनकी दोबारा नियुक्ति के बाद हरिद्वार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ेगा।

किसान आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात उन्होंने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि वह प्रदेश के किसानों के हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे।इस दौरान बड़ी संख्या में उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Check Also

हरिद्वार कनखल में KING MOMO का भव्य शुभारंभ वेज, सोया और पनीर स्टफिंग के ताजे एवं फ्रोजन मोमोज के साथ स्नैक्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार ; न्यू विष्णु गार्डन, पीठ पुलिया जगजीतपुर, कनखल में किंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *