40वीं वाहिनी पी.ए.सी. हरिद्वार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
www.shrimannews.in
September 26, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार: 40वीं वाहिनी पी.ए.सी., हरिद्वार में ‘भागीरथ प्रयास फाउंडेशन’ के सौजन्य से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस और पी.ए.सी. के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की।शिविर का मुख्य आकर्षण अधिकारियों का नेतृत्व रहा।
सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल (IPS) एवं उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी ने स्वयं रक्तदान कर वहाँ मौजूद सभी जवानों का हौसला बढ़ाया और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व, भागीरथ प्रयास फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल (IPS) को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
रक्तदान शिविर में आर.टी.सी. (RTC), ए.टी.सी. (ATC) और पुलिस बल के जवानों सहित लगभग 93 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जवानों के इस सराहनीय योगदान ने सामाजिक सरोकार और ‘सेवा, सुरक्षा, समर्पण’ की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया है।
इस विशेष अवसर पर उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, शिविरपाल श्री आदेश कुमार, दलनायक श्री गणेश लाल, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह, सहायक शिविरपाल श्री पीताम्बर दत्त नौटियाल सहित वाहिनी के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज को संदेश दिया कि—”रक्तदान महादान है, आपके इस प्रयास से किसी का जीवन बच सकता है।”