Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी ने श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव का मनोहारी प्रसंग सुनाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार: उत्तरी हरिद्वार में स्थित राम कृपा धाम आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी ने श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव का मनोहारी प्रसंग सुनाया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान पूरा वातावरण “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर हो गए।

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक भी कथा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान साध्वी डॉ. विश्वेश्वरी देवी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी देशवासियों के सुख, शांति एवं कल्याण की कामना की।

यजमान श्रीमती सविता बवेजा, श्री सतीश बवेजा, श्री करण बवेजा, श्री वरुण बवेजा सहित राठौर, हस्तिनापुर, मेरठ निवासी समस्त बवेजा परिवार श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर रहा है।

पितृपक्ष में आयोजित इस कथा का उद्देश्य पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना के साथ गौसेवा को समर्पित सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है।

कथा में दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपान कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर रहे हैं।

Check Also

नगर में हुए भव्य अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ में अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ०रवींद्र पुरी महाराज सहित देशभर के संत-महंत,महामंडलेश्वर एवं ज्योतिष विद्वान हुए शामिल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की : ज्योतिष गुरुकुलम नवग्रह पीठ के संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *