Breaking News

उत्तरी हरिद्वार में स्थित नीलकंठ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : भूपतवाला स्थित नीलकंठ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में शुरू हुआ। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्म और आस्था के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

कथा का आयोजन दिल्ली से आए श्री अमरनाथ जी एवं श्रीमती संध्या देवी जी, श्री अजय भारद्वाज एवं श्रीमती सोनिया भारद्वाज तथा उनके दामाद श्री राघवेंद्र मोहन जी के द्वारा कराया जा रहा है। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं।

व्यास पीठ पर विराजमान 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरि चेतनानंद जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का मधुर रसपान कर रहे हैं। कथा के दौरान भगवान की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार के प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।

श्रीमद्भागवत महापुराण को सनातन धर्म में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का दिव्य ग्रंथ माना गया है। इसके श्रवण से मनुष्य को भगवान की भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने, जीवन में सदाचार अपनाने और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। कथा श्रवण के माध्यम से मानव जीवन के उद्देश्य और प्रभु के प्रति समर्पण का संदेश भी श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जा रहा है।

धर्मनगरी हरिद्वार में मां गंगा की पावन धारा और संत-महात्माओं के सानिध्य में हो रहे इस आयोजन से नीलकंठ धाम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया है। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Check Also

नगर में हुए भव्य अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ में अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ०रवींद्र पुरी महाराज सहित देशभर के संत-महंत,महामंडलेश्वर एवं ज्योतिष विद्वान हुए शामिल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की : ज्योतिष गुरुकुलम नवग्रह पीठ के संस्थापक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *