Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुरकलां में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पेजावर मठ, उडुपी के पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के माधव आश्रम, हरिपुरकलां में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पेजावर मठ, उडुपी के पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर पूज्य स्वामीजी का पधारना समस्त क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत प्रसन्नता, गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामीजी का सानिध्य आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायी होने के साथ ही समाज को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने वाला है।

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वामीजी से भारतीय संस्कृति, हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा समाज के मार्गदर्शन में संत-महात्माओं की प्रेरणादायी भूमिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं ज्ञानवर्धक संवाद हुआ।

उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामीजी के ओजस्वी विचारों, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उन्हें नई ऊर्जा एवं आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त हुई है। संतों का सानिध्य सदैव समाज को सेवा, संस्कार, सद्भाव और राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

डॉ. अग्रवाल ने पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Check Also

उत्तरी हरिद्वार में स्थित नीलकंठ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : भूपतवाला स्थित नीलकंठ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *