Breaking News

शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान का पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन, संस्थान ने दी बधाई

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की लोअर PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक के पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान को संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

दिव्या चौहान ने शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग का प्रशिक्षण शील इंस्टिट्यूट से प्राप्त किया था। उनकी इस सफलता पर शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके निवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर दिव्या चौहान को शॉर्टहैंड का प्रशिक्षण देने वाली उनकी अध्यापिका पूनम खाली ने भी उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का यह सुखद परिणाम है।

विभास सिन्हा ने कहा कि दिव्या चौहान की सफलता शील इंस्टिट्यूट के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है।

उन्होंने दिव्या चौहान को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएँ दीं।

Check Also

उत्तरी हरिद्वार में स्थित नीलकंठ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : भूपतवाला स्थित नीलकंठ धाम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *