Breaking News

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है अन्नकूट पर्व-स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

हरिद्वार :  भूपतवाला स्थित श्री स्वामिनारायण आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री महाराज के सानिध्य में धूमधाम से अन्नकूट पर्व और नव वर्ष मनाया। इस अवसर पर गुजरात के विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालु भक्तों ने भगवान स्वामिनारायण को छप्पन भोग अर्पित किए और भजन कीर्तन व आतिशबाजी कर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए स्वामी हरिबल्लभ दास शास्त्री महाराज ने कहा कि दीपावली के अगले दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही गुजराती समाज का नव वर्ष भी प्रारंभ होता है।

अन्नकूट पर्व समाज में समरसता और ईश्वर की प्रकृति के हर तत्व में सर्व व्यापकता का संदेश देता है। इस कारण दीपावली के अगले दिन अन्नकूट महोत्सव का महत्व बढ़ जाता है। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने सभी को अन्नकूट और गुजराती समाज के नववर्ष की शुभकामनाएं दते हुए कहा कि श्री स्वामिनारायण आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हरिबल्लभ दास शास्त्री महाराज श्रद्धालु भक्तों को धार्मिक मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ संत समाज में समन्वय स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री महाराज के शिष्य कथाव्यास स्वामी आनंद स्वरुप शास्त्री महाराज भी अपने गुरू के दिखाए मार्ग पर चलते हुए युवा संतों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। स्वामी आनंद स्वरूप शास्त्री महाराज ने सभी संतों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का कार्य ही समाज को धर्म और अध्यात्म के प्रति जागरूक कर सांस्कृति रूप से एकजुट करना है।

स्वामी रविदेव शास्त्री एवं स्वामी निर्मल दास ने कहा कि स्वामीनारायण आश्रम धर्म, संस्कृति, गोवंश के संरक्षण संवर्धन श्री स्वामिनारायण आश्रम अहम योगदान कर रहा है। अन्नकूट महोत्सव के यजमान हरिबल्लभ भाई सरसैया, प्रतीक भाई चौहान, रमेश भाई चौहान ने सभी संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी कृष्णदेव, स्वामी परमानन्द, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी निर्मलदास, कोठारी जयेंद्र स्वामी, स्वामी धर्मानंदन, स्वामी गंगासागर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, योगेश भगत, पार्षद सूरज शर्मा, समाजसेवी अमित गुप्ता, एडवोकेट अरविंद शर्मा सहित अनेक संत महंत और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश, रायवाला : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *