Breaking News

विधायक आदेश चौहान ने कहा—युवाओं को खेल, व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में सराहनीय पहल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। शिवालिक नगर स्थित डी-59, डी क्लस्टर में संगीता राणा की ओर से संचालित संगीता राणा चैंपियन जिम (यूनिसेक्स जिम) का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर एवं टिल्लू राउतेल अवार्ड से सम्मानित संगीता राणा की इस नई पहल के शुभारंभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का विशेष महत्व है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, व्यायाम और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगीता राणा द्वारा जिम की स्थापना करना समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इस प्रकार के आधुनिक फिटनेस केंद्र युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।वहीं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार क्षेत्र में इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार होना सुखद है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगीता राणा ने अपनी खेल प्रतिभा और उपलब्धियों के माध्यम से पहचान बनाई है। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से युवाओं, महिलाओं और क्षेत्र के अन्य लोगों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति प्रेरित करेगा। इस अवसर पर हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी इंडस्ट्रियलिस्ट तथा हर व्यक्ति के साथ हर समय खड़े रहने वाले लोकप्रिय जुझारू समाजसेवी श्री जगदीश लाल पाहवा जी ने कहा, जो स्वस्थ तथा शरीर की फिटनेस रखते हैं वह स्वस्थ जीवन जीने के साथ-साथ एक स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं मनुष्य को शरीर स्वस्थ रखने के लिए इस प्रकार के जिम की आवश्यकता है खास तौर से महिला वर्ग को हमारी ग्रहणियों को माता बहनों को फिटनेस बनाए रखने के लिए इस प्रकार के उपकरणों तथा जिम की इस समय विशेष आवश्यकता है अगर देश की नई स्वस्थ होगी युवा स्वस्थ होगा तो एक स्वस्थ भारत का निर्माण होगा

कार्यक्रम की आयोजक संगीता राणा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चैंपियन जिम की स्थापना का उद्देश्य महिला एवं पुरुष दोनों को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल, नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा तथा स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने संगीता राणा को इस नए प्रयास के लिए बधाई देते हुए जिम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मेयर श्रीमती किरण जैसल जी ने अगर एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है तो इस प्रकार के जिम खुलती रहने चाहिए युवा फूर्तिमान स्वस्थ होगा तो देश विकास की ओर होगा

Check Also

श्रद्धेया शैल जीजी ने साधना स्थली और माता भगवती भोजनालय का किया शुभारंभ

 कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार  : वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *