Breaking News

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा ब्रासर का आठ भाषाओं में किया प्रकाशन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून* श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने देश -विदेश की आठ भाषाओं में यात्रा ब्रासर एवं कैलेंडर का प्रकाशन किया है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही है पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन तथा सचिव पर्यटन के दिशा-निर्देश पर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मंदिर समिति ने आठ भाषाओं ने इस यात्रा वर्ष ब्रासर का प्रकाशन किया है। ब्रासर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली मराठी, तेलगू, कन्नड़ ,मलयालम आदि भाषाओं में प्रकाशित किया गया है।

कहा कि उत्तराखंड चार धाम में देश विदेश के तीर्थयात्री दर्शनार्थ पहु़चते हैं।ब्रासर से तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड चारधाम, श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ श्री गंगोत्री यमुनोत्री सहित पंच बदरी पंच केदार तथा श्री बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी प्राप्त होगी साथ ही शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी दी गयी है।

Check Also

ऋषिकेश (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार, ऋषिकेश : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *