Breaking News

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत रत्न व यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री व भारत के चौथे गृह मंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनके जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  * क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत रत्न व यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री व भारत के चौथे गृह मंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का उनके जन्म दिवस पर भावपूर्ण स्मरण किया है।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं देश के गृहमंत्री रहते हुए आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महती भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज धयानी, सुरेंद्र कुमार, जिला मंत्री सुमित पंवार, गोविंद रावत, कपिल गुप्ता, संजीव पाल, राजेश कोठियाल, सोनू पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *