Breaking News

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होंगे युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव *चुनाव कोऑर्डिनेटर रविशंकर

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। युवक कांग्रेस के चुनाव कोऑर्डिनेटर रविशंकर ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक, विधानसभा, जिला एवं राज्य स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से होने वाले युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व के अवसर मिलेंगे।

रवि शंकर ने बताया कि 6 अक्तूबर को संगठन का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। सदस्या अभियान पूरा होने के बाद 24 से 30 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

5 नवम्बर तक सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 10 नवम्बर को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में प्रतिभाग के लिए युवा कांग्रेस का सदस्य होना जरूरी है। इसके संबंध में ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद कर जानकारी दी जा रही है। बताया कि पारदर्शिता व निष्पक्षता से होने वाले आंतरिक चुनाव के माध्यम से योग्य नेतृत्व को आगे लाया जाएगा। युवा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की रीती नीतियों को सीखने का अवसर मिलेगा।

प्रेस वार्ता में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस नितिन तेश्वर, कैश खुराना, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पार्षद सुनील कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *