Breaking News

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामना

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून * मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का पर्व सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के प्रेम को भी दर्शाता है। सूर्य देवता की आराधना से हम जीवन के हर पहलू में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा का महत्व सिर्फ धार्मिक आस्था में नहीं, बल्कि हमारे समाज की संस्कृति, एकता और सौहार्द में भी निहित है। यह पर्व हमें एकजुटता के साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाने की प्रेरणा देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Check Also

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *